जीवन राठोड़, सारंगी

सारंगी से 18 और 19 की रात्रि में रामेश्वर पाटीदार के बाड़े में बने ढोर बांधने के मकान से अज्ञात चोरों द्वारा दो भैंसों को चुरा लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सारंगी चौकी पर की गई थी।

दिनभर खोज के बाद भी पता नहीं चला। गत रात्रि में ही भेरुगढ के रामगढ़ ग्रामीणों ने रात्रि दो भैंस के साथ पैदल 4 लोग जा रहे थे तो ग्रामीणों द्वारा उनसे पूछताछ बताएं कि यह सारंगी तरफ से चुरा कर लेकर आ रहे हैं पकड़ लिया था दो लोग भागने में कामयाब हो गए है जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात्रि में ही जा कर चोरों को पकड़ कर पुलिस खवासा चौकी पर लें आएं हैं पुलिस मामले बारीकी से जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस विभाग का आम जन का जागरूकता अभियान आया काम

पुलिस विभाग का सजग और जागरूकता अभियान का यह फायदा हुआ की ग्रामीण भी जागरूक हो रहें हैं उसी जागरूकता के कारण आज ग्रामीणों ने चोरों को माल सहित पकड़ कर पुलिस का सहयोग किया। सोशल मीडिया का भी लाभ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *