जीवन लाल राठोड़, सारंगी

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय “नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान के तहत आज झाबुआ जिले के पेटलावद अनुभाग के सारंगी में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफल रहा।

हाईस्कूल में हुआ कार्यक्रम

अभियान के तहत, रक्षा सखी पुलिस टीम ने सारंगी बस स्टैंड, हायर सेकेंडरी स्कूल और हाई स्कूल में कई कार्यक्रम किए। इन आयोजनों में बैनर, पंपलेट, प्रचार रथ और लाउडस्पीकर जैसे माध्यमों से आमजन को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

जन जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, जन संवाद और शपथ दिलवाने जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इन प्रयासों का उद्देश्य लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। झाबुआ पुलिस ने इस अभियान को समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और आमजन से इसमें सहभागी बनने की अपील की।

इस मौके पर पेटलावद थाना प्रभारी निरीक्षक निर्मय सिंह भुरिया, चौकी प्रभारी दीपक दैवरे, सारंगी सरपंच फुंदी बाई मैडा, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार, बाबूलाल पाटीदार, जीवन राठोड़, अंतिम बसेर, अमित पाटीदार, हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के प्राचार्य, स्टाफ सदस्य और पुलिस चौकी सारंगी का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *