जीवन राठौर, सारंगी विजयादशमी पर्व पर सारंगी में रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रभर से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। आपको बता दें कि इस वर्ष रावण का पुतला 31 फीट ऊँचा तैयार किया गया था, जिसके दहन के साथ ही आसमान विजय के नारों से गूंज उठा। विशेष बात यह रही कि यह परंपरा पिछले लगभग 15 वर्षों से कुछ कारणों के चलते बंद थी, लेकिन इस बार पुनः आरंभ होने पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया। रावण दहन के दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। लंबे समय बाद दुबारा जीवित हुई इस परंपरा ने लोगों को गहरी प्रसन्नता और उत्साह से भर दिया। Post navigation 24 घंटे में फिर स्थापित हुई बाबा साहेब अंबेडकर की खंडित मूर्ति, प्रशासन और सर्व समाज की पहल सारंगी मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकला