झाबुआ। आज विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रो पर सामूहिक हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका बताया गया एवं व्यक्तिगत स्वच्छता रखने की समझाईश दी गई। साथ ही हाथ धोये बगैर कोई भी खाद्य पदार्थ खाने से होने वाली बीमारियो के बारे में जानकारी दी गई। झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल ने हायर सेकंडरी स्कूल कजांवानी मे बच्चो के हाथ धुलवाए एवं कंजावानी में स्वीकृत हायर सेकंडरी स्कूल का शुभारंभ भी किया। Post navigation बैल के हमले मे 60 वर्षीय किसान की मौत नवजात मासूम को छोडकर भाग गयी किशोरी मां