भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर कोविड के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार वैक्सीनेशन में अब ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।मेघनगर ब्लॉक के ग्राम झापादरा में मिशन स्कूल परिसर में डी आई ओ डॉ राहुल गणावा एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेक्षी वर्मा के निर्देशानुसार 18 प्लस एवं 45 प्लस का कोविड टीकाकरण सेशन आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ऒर बुर्जुगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और कुल 120 लोगो का टीकाकरण किया गया।जिसमें से 18 प्लस को कुल 90 टिके लगाए एवम 45 प्लस को 30 का टीकाकरण किया गया। उक्त टीकाकरण में संस्था प्रभारी फादर अनिल , सुधीर निनामा, अनिल निनामा, विपुल निनामा, एन एम शोभना निनामा, सेक्टर सुपर वाइजर , आशा कार्यकर्ता एवम युवाओं का विशेष सहयोग रहा । डॉ गणावा द्वारा टीकाकरण स्त्र का निरीक्षण किया गया। Post navigation इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट पुलिस विभाग व फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वितरण किया मिल्क शेक कालूसिंह अलावा प्रधान आरक्षक से एएसआई के पद पर हुए पदोन्नत