फिरोज खान, अलीराजपुर इन्दौर ग्रामीण रेंज के 23 हेड कांस्टेबल की एएसआई प्रमोशन लिस्ट जारी हुईं जिसमें पुलिस चौकी बरझर में पदस्थ कालू सिंह अलावा का प्रमोशन हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर हुआ। अलावा ने हेड कांस्टेबल पद पर सात साल की सेवा दी । प्रमोशन लिस्ट में नाम आने के बाद ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। बरझर चौकी प्रभारी माधवसिंह हाडा ने अलावा को स्टार लगाकर सम्मानित किया। साथ ही स्टॉफ के सभी कर्मचारियों व ग्राम सुरक्षा सदस्य ने अलावा का पुष्प माला से स्वागत कर मिठाई खिलाई गई। इस अवसर पर स्टॉफ के कर्मचारी व ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य आदि मौजूद थे। Post navigation सामुदायिक ब्लॉक टीकाकरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे ग्रामीण, महिलाओं के साथ युवाओं में जोश तो बुजुर्ग भी पीछे नहीं लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस का नवाचार : दुकानों पर चिकाए पोस्टर्स