रितेश गुप्ता, थांदला साईं मंदिर का 21वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। स्थानीय कुशलगढ़ मार्ग पर एमजी रोड स्थित साईं मंदिर का 21वां स्थापना दिवस परम्परागत ढंग से मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु सांई भक्त मंडल द्वारा बैठक का आयोजन कर कार्य प्रभार मंडल के सदस्यों को सौंपे गए। साथी ही मंदिर प्रांगण की आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। 31 मई को मनाया जाने वाला 21वां स्थापना दिवस पर प्रात: महाअभिषेक व अनुष्ठान विद्वान पंडीतों की उपस्थिति में सम्पन्न करवाया जाएगा। साथ ही साईं पालकी भी नगर में निकाली जाएगी। संध्या के समय महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या को सुंदर कांड का आयोजन सांई भक्त मंडल द्वारा किया जाएगा। साईं भक्त मंडल ने समस्त आयोजनों में नगर की धर्मप्रेमी जनता से शामिल होकर धर्मलाभ लेने हेतु निवेदन किया है। Post navigation सहयोग संस्था गार्डन में पर्यावरण सहेजने के लिए आगे आए नागरिक किसान कलश यात्रा का आगमन झाबुआ में 31 मई को