झाबुआ। बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.स) 23 फरवरी को झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र के विकासखंड थांदला व झाबुआ शहर में आ रहे हैं। धर्मगुरु सैफुद्दीन साहब थांदला में बोहरा समाज की विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इसी के दृष्टिगत सांसद कांतिलाल भूरिया ने धर्मगुरु सैयदना साहब को राज्य अतिथि का दर्जा दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ से एक चिट्ठी लिखी है। सांसद भूरिया ने कहा कि वे चाहते हैं थांदला शहर में पहली बार तशरीफ ला रहे धर्मगुरु सैयदना साहब को राज्य अतिथि का दर्जा मिले। इस चिट्ठी से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। ) Post navigation हलमा जागृति यात्रा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत धर्मसभा में बोले कानूजी महाराज- प्रकृति की सौगातों की अनदेखी समृद्धि रोक रही है आदिवासी अंचल में योग शिविर का आयोजन