झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया थांदला दौरे के दौरान आगामी नगर पंचायत चुनाव हेतु विशेष रणनीति तैयार की जिस हेतु थांदला ब्लॉक के काग्रेसी कार्यकर्ताओं के बैठक की गई। साथ ही वरिष्ठ  कांग्रेस नेता यतीश छिपानी, विनय छिपानी के निवास पर पहुंच उनके पिताजी स्व: नंदलाल छिपानी को शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित  की। श्रद्धांजलि देते सांसद भूरिया ने ईश्वर से कामना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व दुख की इस कठिन परिस्थिति पर ईश्वर परिवारजन को सांत्वना प्रदान करे। श्रद्धांजलि को पूर्व विधायक वीरसिह भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी,वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद अरोरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व जियोस सदस्य जितेंद्र धोड़ावत, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, सांसद प्रतिनिधि गुलामकादर खान, अब्दुल कादर शेख, सुधीर भाबोर, फौजदारसिह डामोर, सैयद मोइनुद्दीन, रालु वसुनिया, जानू अड़, अरुण डामोर आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *