झाबुआ। सांसद कांतिलाल भूरिया अपने तीन दिवसीय झाबुआ प्रवास पर आ रहे है। भूरिया 9 जनवरी को खवासा स्थित पंचायत भवन के सामने प्रातः 11.30 बजे एक विशाल किसान सम्मेलन में शिरकत करंेगे तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। दिनांक 10 जनवारी को अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील में स्वागत रैली में सम्मिलित होंगे तथा वहां भी एक किसान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दिनांक 11 जनवरी को श्री भूरिया स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर भूरिया के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, सहित जिले एवं अन्य जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने दी। Post navigation अध्यक्ष-सचिव को नोटिस जारी झाबुआ मे ” पाकिस्तान ओर आतंकवादीयों ” को मुस्लिमों ने दिखाया आईना