झाबुआ। किशनपुरी निवासी जितेन्द्र मखोडिया किडनी रोग से ग्रस्तर है जिनका उपचार गुजरात राज्यज के नडियाद स्थित मुलजीभाई पटेल यूरोलॉजिकल चिकित्सालय में चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा मखोडिया को किडनी ट्रांसप्लांट करवाने का परामर्श दिया गया था जिसका खर्च वहन करने में वे असमर्थ थे। उपचार हेतु मखोडिया द्वारा क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया से आर्थिक मदद स्वीकृत किए जाने हेतु प्रार्थना की। सांसद भूरिया द्वारा जितेन्द्र मखोडिया को आर्थिक मदद दिलाए जाने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय को अनुशंसा पत्र लिखा। उक्ता जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मखोडिया को उपचार हेतु 1 लाख 37 हजार 407 रुपए की आर्थिक सहायता मिली। सांसद भूरिया ने मखोडिया को 137407 रुपए का चेक सांसद कार्यालय पर प्रदान किया। सांसद भूरिया द्वारा की गई अनुशंसा पर जितेन्द्र मखोडिया उनके परिवार व समाजजनों द्वारा उनका आभार व्याक्तन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्य क्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, सांसद प्रतिनिधि डॉ. विक्रांत भूरिया, उपाध्यक्ष प्रकाश रांका, जय मुणिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *