झाबुआ लाइव डेस्क ॥ रतलाम -झाबुआ सांसद दिलीप सिंह भूरिया की तबियत अचानक बिगड़ी । सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत केे चलते रतलाम के सी एच एल- जैन दिवाकर अपताल में किया भर्ती। रतलाम में आयोजित होने वाले विकलाग उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने कल रात आये थे झाबुआ से रतलाम। सर्किट हाउस में तबियत खराब होने से अपताल ले जाया गया। आईसीयू में भर्ती और उपचार जारी ।इसी बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत भी मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुचे। सूत्रो के अनुसार श्री गेहलोत ने प्रधानमंत्री से फोन पर चर्चा कर सांसद दिलीप सिंह भूरिया को इलाज हेतु देहली के एम्स में भर्ती करने का अनुरोध किया सांसद भूरिया को विशेष विमान से देहली भेजने की तैयारी में जुटा जिले के कलेक्टर और एस पी जुट गये है । Post navigation मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदश॔नी का शुभारंभ धु धु कर डीपी, रेत डालकर बुझाई गयी