झाबुआ Live डेस्क आज रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर ने भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों व अन्य कोरोना वरियर्स के अलावा मीडियाकर्मियों को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स मानकर उनका भी वेक्सिनेशन किये जाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया इस विपदा में मीडियाकर्मियों ने जो भूमिका निभाई है वह किसी से छिपी नही है। जब हम घर मे थे तो वह हमारे लिए जानकारी इकट्ठी करकर समाचार पत्रों में भेजते और सुबह हम उसे पड़ते रहे। मीडियाकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कोरोना कालखंड में कार्य किया है। उन्होंने मांग की कि सबसे पहले मीडियाकर्मियों को वैक्सीन लगे क्योंकि मीडिया ने लोगों ने देश में कोरोनाकाल में फ्रंटलाइन काम किया है। Post navigation नेशनल हाइवे पर हादसा ; एक की मौत , एक गंभीर विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला ; एफआईआर के बाद आरोपी गिरफ्तार