उमरकोट@सरफराज खान सांसद गुमानसिंह डामोर के गृह ग्राम उमरकोट से पहली बार (अजा) वर्ग की महिला सपना राठौड़ उपसरपंच बनी। इसके बादा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों में भारी उत्साह है और बधाइयो का दौर शुरू हुआ । पंच बद्दी बाई, दुर्गा बाई, संतु बाई, नन्दी बाई, वेलाबाई, अश्विन कुशवाह, नानसिंग एवं ग्रामीणों ने सरपंच ने बधाई दी। समाजसेवी पूर्व सरपंच गजराजसिंह डामोर ने समस्त ग्रामीण जन का आभार व्यक्त किया । उमरकोट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरपंच और उपसरपंच दोनों ही महिलाएं है। ग्राम पंचायत की सरपंच निर्मला डामोर चुनी गई है। Post navigation सांसद के ग्रह ग्राम में चल रही भागवत कथा नवनिर्वाचित सरपंच ने ली शपथ, गांव का विकास करने का वादा किया