झाबुआ । जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, डा. विक्रांत भूरिया एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी कांतिलालजी भूरिया 23 अप्रैल दोपहर को विशाल रैली के साथ अपना नामांकन कलेक्टर कार्यालय मे जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे । इस अवसर पर एक विशेष आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ संबोधित करेंगे। हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं विधायकों के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को दायित्व सौंपे गए हैं।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *