मुकेश परमार, झाबुआ झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेकल में आज दोपहर 8 वर्षीय बालक परेश पिता बन्नु अजनारिया की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परेश अपने गांव धामनी चमना से अपने मामा के यहां ढ़ेकलबड़ी आया था, और गरमी में तालाब में नहाने के लिए उतर गया। लेकिन धीरे-धीरे वह गहरे पानी में चला गया, जब तक उसके साथी उसे बचा पाते तब तक वह डूब गया। बाद में ग्रामीणों ने मिलकर उसके शव को बाहर निकाला, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ) Post navigation निर्वाचन आयोग के उडऩदस्ते ने 1400 पेटी बियर लादकर ले जा रहे ट्रक को किया जब्त सांसद कांतिलाल भूरिया 23 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल, आमसभा में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ