पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया

कन्या प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया में पदस्थ सहायक शिक्षक  शशिकांत  शर्मा की सेवानिवृत्त विदाई समारोह का आयोजन किया। शर्मा 1987 से सतत रायपुरिया में शिक्षण कार्य कर रहै थे । 10 वर्ष तक आपने जनशिक्षक के रूप में भी सायकल से पूरे संकुल के सभी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से किया। आज शर्मा का भव्य विदाई सामारोह शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य  मोतीराम मालवीय शा उ मा वि रायपुरिया, अध्यक्षता  लक्ष्मीनारायण  पाटीदार प्रधान पाठक , जन शिक्षक  रविन्द्र नागर, प्रभारी खुशाल सिंह चौहान आदि ने शर्मा को शाल श्रीफल भेंट कर  विदाई दी एवं  स्वस्थ एवं कुशल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन हेमंत  शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन  गोपाल पुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुकेश  पाटीदार,  राजेन्द्र पाटीदार, संतोष मूथा, देवेंद्र भट्ट, देवेंद्र चौहान,  मोहनलाल पाटीदार,पूनमचंद  पाटीदार, खेलसिंह डामोर, मोहनसिंह  डामर, संतोष भूरिया, दयानंद  बैरागी,सुनील पटवा, हनीफ  मंसूरी,  बाबूभाई गुर्जर आदि ने बधाई दी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *