सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी शासकीय हाईस्कूल खरडूबड़ी प्रांगण में कन्या प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक गंगा सोलंकी के सेवानिवृत्त होने पर हाईस्कूल प्रभारी गायत्री खराडिया गायत्री पाटीदार, रुखसाना शेख आदि शिक्षकों ने पुष्प माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। गंगा सोलंकी कन्या प्राथमिक विद्यालय खरडू बड़ी में वर्ष 1984 से पदस्थ होकर 2019 में सेवानिवृत्ति हुई और इस दौरान वे 35 वर्षों तक रही। विदाई संकुल केंद्र के समस्त शिक्षकों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी एचएल सिरोठिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पीडी रायपुरिया, सेवा निर्वत प्रधानाध्यापक गणेशलाल उपाध्याय, हाईस्कूल मातासुला डांगी के प्रभारी प्राचार्य रमण बामनिया, खरडू हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य जगदीश सोलंकी, संकुल केंद्र प्रभारी कैलाश चंद्र पाटीदार, सीएसी शंकर सिंह राठौर, गौरी कटारा, मोहम्मद शाह एवं संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहकर विदाई आयोजित किया गया एवं सह भोज करवाया गया आभार मोहम्मद शाह द्वारा माना गया। Post navigation बाल कल्याण समिति होटल-किराना व ईंट भट्ठों का निरीक्षण कर, नोटिस चप्पा नहीं होने पर थमाए नोटिस कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार की शंका मे आधा दर्जन युवकों को पकडा