झाबुआ डेस्क। प्राचार्य संकुल केन्द्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगोर के द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रतिवेदन के अनुरूप लक्ष्मणसिंह चावडा, सहायक अध्यापक प्राथमिक शाला गोपालपुरा विकासखंड झाबुआ को अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं में छात्रवृत्ति/मानदेय का वितरण न करने, गणवेश तथा शोचालय निर्माण कार्य का अनुबंध न किये जाने, कक्षा पहलीं से पांचवीं का परीक्षाफल पत्रक संकुल में जमा न करने के कारण तथा कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्जुनसिंह डावर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय राणापुर विकासखंड नियत किया गया है। Post navigation मनीष भट्ट ने मेरिट में उत्तीर्ण की महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विज्ञान विषय की मास्टर डिग्री पीथमपुर से चोरी हुआ ट्रक अंतरवेलिया के समीप लावारिस मिला