मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ भारतीय स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगांठ जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाना है देश के प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु कस्बा आम्बुआ में सर्व समाज द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्र में विगत 1 सप्ताह से तिरंगा यात्रा निकाली जाकर घर-घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है 13 अगस्त से 17 अगस्त तक घर घर पर तिरंगा फहराना है इसी कड़ी में आज 13 अगस्त को आम्बुआ पंचायत प्रांगण से सर्व समाज द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा आम्बुआ कस्बा तथा समीप ग्राम बोरझाड़ से लेकर गांधी आश्रम चौराहे तक निकाली गई जिसका समापन पंचायत प्रांगण में किया गया जहां पर सभी ने घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। Post navigation तिरंगा मैराथन रैली का आम्बुआ चौराहे पर भव्य स्वागत चोरी गई कंक्रीट मिक्सर मशीन जब्त, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए