मयंक विश्वकर्मा,  आम्बुआ

इन दिनों क्षेत्र में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न संस्थाओं शैक्षणिक संस्थाओं प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों आदि के द्वारा क्षेत्र में इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जनजागृति होकर लोग इस अभियान से जुड़े। 

इसी कड़ी में आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पावन धरा से में प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों ने तिरंगा मैराथन का आयोजन किया यह मैराथन रैली आजाद नगर से अलीराजपुर तक आयोजित की गई। इसका आम्बुआ हनुमान मंदिर चौराहे पर भव्य स्वागत ग्राम पंचायत आम्बुआ के सरपंच रमेश रावत तथा कई पंचो जनप्रतिनिधियों, आदिम जाति  सहकारी संस्था  तथा शैक्षणिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत कर ग्राम पंचायत सीमा तक विदा किया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी अलीराजपुर जोबट तथा तहसीलदार जिला जनपद सी.ओ आदि अनेक अधिकारी कर्मचारी रैली में सम्मिलित हुए।

इसी तरह तिरंगा रैली का आयोजन संकुल केंद्र बोरझाड़ के शिक्षकों गणमान्य नागरिकों पंच सरपंच आदि ने विशाल बाइक रैली बोरझाड़ सहित व आम्बुआ कस्बें में भी निकाली तथा देशभक्ति के नारे लगाए रैली स्कूल से प्रारंभ होकर बोरझाड़ कस्बे में तथा आम्बुआ में भ्रमण के बाद पुनः बोरझाड़ स्कूल पर पहुंची जहां पर राष्ट्रगान कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *