झाबुआ। सत्यसाई बाबा के छठवे महानिर्वाण दिवस पर समिति द्वारा आध्यात्मिक आयोजन सत्यधाम विवेकानंद कालोनी पर किया जाएगा। सत्यसाई सेवा समिति के समिति कन्विनर राजेन्द्र सोनी एवं सेवादल प्रमुख ओम प्रकाश नागर ने बताया सत्य साईबाबा का महा निर्वाण 24 अप्रैल 2011 को प्रशांति निलियम पुट्टपर्थी आंध्रप्रदेश में 84 वर्ष की आयु में हुआ था। सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के अवतार सत्यसाई बाबा के महानिर्वाण दिवस पर समिति द्वारा सायंकाल 7.30 बजे से विवेकानंद कालोनी स्थित बंसत पंतोजी के निवास सत्यधाम पर सर्वधर्म नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, तथा भगवान बाबा के जीवन पर नगीनलाल पंवार द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। Post navigation जिले की 376 ग्राम पंचायत में पहुचेंगे भाजपा के प्रभारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है स्वर्णलक्ष्मी बैंक- भावसार