विपुल पंचाल, झाबुआ

स्थानीय सर्किट हाउस परिसर में स्थित श्री पश्चिममुखी हनुमान मंदिर को लेकर धर्मावलंबियों में उस वक्त आक्रोश फैल गया जब हनुमानजी की प्रतिमा की आंखे किसी असमाजिक तत्वों द्वारा निकाल ली गई। गौरतलब है कि सोमवार सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में रुके हुए झाबुआ के एडीएम जेएस बघेल उन्होंने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए जब तक सब कुछ ठीक था, लेकिन सुबह 10 बजे कुछ और दर्शनार्थी मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हनुमानजी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई जिससे हिंदू समाज के लोगों एकत्रित होने लगे, समाजजनों का कहना है कि प्रतिमा की आंखे बाहर निकालने से उनकी आस्था को ठेंस पहुंची है। इसलिए दोषी के जल्द ही खोजबीन की जाकर उसे गिरफ्तार किया जाए तथा कठोर कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस ने मंदिर के गेट बाहर लगा सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *