जितेंद्र राज, वाणी, नानपुर विदिशा के सराफा व्यापारी यशपाल सोनी अपने साथी के साथ अल्टों कार से विदिशा के नेटरन शमशाबाद के ग्राम सतपाडा से हाट बाजार कर शाम करीब 7 बजे अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में 3 अज्ञात बाइक सवारों ने उनका पीछा कर गोलिया चलाते हुए उनके साथ लूटपाट की व गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी व उनके साथी को घायल कर भाग निकले। इस घटना से मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज में रोष व्याप्त है। सराफा के स्वर्ण व्यापारियों के साथ आए दिन इस तरह की हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश में स्वर्णकारों के साथ हो रही घटनाओं से प्रदेश के समस्त स्वर्णकार में असुरक्षा की भावना के साथ भय व्याप्त है। इसी के मद्देनजर अलीराजपुर मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उक्त घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने को लेकर ज्ञापन कलेक्टर सुरभि गुप्ता व एसपी विपुल श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व गृह मंत्री बाला बच्चन से मांग करते हुए बताया कि प्रदेश में स्वर्णकरों के साथ हो रही इस तरह की लूटपाट, चोरी, डकेती व हत्याओं को रोकने हेतु सख्त से सख्त कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृति ना हो सके। वहीं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नाहोने की दशा में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रदेश में जिला स्तर पर प्रर्दशन करेगा। इस दौरान वासुदेव सोनी, संतोष सोनी, घनश्याम सोनी, राजेश सोनी, सुरेश सोनी, पवन सोनी, शीतल सोनी, विजय सोनी, जितेंद्र सोनी, गट्टु सोनी, कमलेश सोनी, मुकेश सोनी समेत समाजजन मौजूद थे। ) Post navigation कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम-तहसीलदार ने नवनिर्मित अटल काम्प्लेक्स में संचालित दुकानों को करवाया बन्द ग्रामरक्षा समिति की बैठक में ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी को ग्राम समस्याओं से करवाया अवगत