सुनील खेड़े@जोबट ग्राम पंचायत कस्बा जोबट पंचायत के सचिव जालमसिंह मेहड़ा के खिलाफ आज सारे ग्राम वासियो ने प्रस्ताव पास कर विधायक कलावती भुरिया के नाम आवेदन तैयार किया और सरपंच सुरेश डावर द्वारा बताया गया कि सचिव जालम सिंह भाजपा की रीतिनीति से प्रभावित है और हमेशा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। ग्राम पंचायत की राशि का भी दुरुपयोग करता है। इसके द्वारा जल वितरण की राशि का भी दुरुपयोग किया गया है ऐसे कई विकास कार्यो में भेदभाव करते हुए रोक लगाते रहता है और किये गये कार्यो के बिल भी पास नही करवाता है। , अगर पिछले कुछ महीनों में इसके द्वारा कितनी राशि का आहरण किया गया है। उसकी भी जांच की जाये तो तो सच सबके सामने आ जायेगा। उसके साथ ही पंचायत के पंच व ग्रामीण द्वारा ग्राम पंचायत बिलासा के सचिव ठाकुर सिंह बामनिया को ग्राम पंचायत कस्बा जोबट लाने का निवेद विधायक से किया है।) ) Post navigation जनसमस्या को लेकर आमरण अनशन, बंद को मिला पूर्ण समर्थन, व्यापारियों ने जुलूस निकाल सौंपा ज्ञापन विधायक भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री सिलावट से मिलकर की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग