झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत बेकल्दा द्वारा खिलाडिय़ों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सरपंच विश्राम डामोर ने गुरुवार को बेकल्दा पंचायत के खिलाडिय़ों को क्रिकेट किट, फुटबॉल, वॉलीवॉल, नेट दिए। सरपंच ने क्षेत्र के खिलाडिय़ों को खेल सामग्री वितरित करते हुए कहा कि खेल में मेहनत व ईमानदार, अनुशासित बनाते हैं इसलिए खिलाड़ी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन करे। इस दौरान सचिव शैलेद्र सिंह, रोजगार सहायक सुधारकर बैरागी एवं ग्राम के युवाजन मौजूद थे। Post navigation रामनवमी पर धर्मावलंबी डूबे भक्ति के रस में भाजपाइयों ने मनाया वार्डों में स्थापना दिवस