झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में रामनवमी राम जन्मोत्सव धूमधाम का पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान रामनवमी पर श्रद्धालुओं की आस्था परवान चढ़ी। हर कोई भक्ति के रंग में नजर आया। राम व कृष्ण मंदिरों में दोपहर 12 बजे महाआरती हुई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियो का तांता लग गया। भक्तों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। मंदिरों में भगवान राम का अभिषेक, पूजन, श्रंृगार हुआ। भजनों का दौर सुबह से चलता रहा दोपहर 12 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण किया गया। बड़ा राम मंदिर महंत पुरूषोतम सामवेदी, राम मोहल्ला राम मंदिर अशोक जोशी द्वारा धार्मिक क्रियाएं करवाई गई। वही वात्सल्य ग्रुप रतलाम द्वारा सुंदरकांड किया गया। Post navigation लहसुन से भरे आइशर पलटा, तीन घायल रामनवमी पर निकाली भगवान की झांकी-शोभायात्रा