झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- भगवान श्रीरामचन्द्र का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी पर्व ग्राम में हर्पोल्लास के साथ मनाया गया। अमरगढ़ रोड स्थित राममंदिर एवं टेकरी श्रीराम मंदिर पर भगवान की महाआरती के आयोजन हुए।अमरगढ़ रोड स्थित राममंदिर से युवाओं द्वारा बैण्डबाजों के साथ भगवाध्वज लिए भगवानजी की झांकी शोभायात्रा के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। मुख्य चौराहे पर शिवभक्त नानालाल चाणोदिया ने ठंडाई के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा का समापन टेकरी श्रीराम मंदिर पर हुआ, जहां महाआरती में बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। Post navigation रामनवमी पर धर्मावलंबी डूबे भक्ति के रस में राम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा