सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट ग्राम दसाई में जहां 1 जून से 10 जून तक किसान आंदोलन के तहत दशाई क्षेत्र के किसानों ने दसाई में स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिभा को दूध से अभिषेक कर गांधीगिरी का संदेश दिया है। किसान आंदोलन के तहत दूध को सड़कों पर ना बहातेे हुए नगर में वितरित किया गया । निशुल्क दूध का वितरण कर किसानो ने सरकार को किसानों की मांगे पूर्ण करने की बात कही है। क्षेत्र के किसानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किए गए उक्त प्रदर्शन से जहां लोगों ने खुले दिल से सराहना की ।वही किसानो को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवाने की सरकार से बात कही है। Post navigation किसानों की गांधीगिरी, मरीजों को निःशुल्क दूध वितरित कर जताया विरोध लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित