झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट झाबुआ में आज संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतरे। सरकार से हार मानकर आज सभी संविदा कर्मचारी जिला चिकित्सालय से रैली निकालकर साईं मंदिर पर पहुंचे, वहां पहुचकर सबसे पहले भगवान के सामने अपनी मांगो का वाचन किया गया और प्रार्थना की गई की भगवान सरकार को सदबुद्धि दे और सरकार जल्द हमारी मांगो को पूरा करें। हड़ताल का असर आज जिला चिकित्सालय में भी देखा गया एनसीआर काल सेंटर पूरी तरह बंद रहा वही दूसरी और एसएनसीयू केवल एक स्टाफ नर्स के भरोसे रहा। Post navigation आम बजट ने उपभोक्ताओं की तोड़ी कमर- सांसद भूरिया वैज्ञानिको ने बना डाला ” कडकनाथ” मुर्गे का नया विकल्प