फिरोज खान, अलीराजपुर लगता है अलीराजपुर का डॉन बास्को स्कूल खुद को मध्यप्रदेश शासन से भी बड़ा समझता है, तभी तो स्कूल प्रबंधन ने मप्र शासन के उस आदेश को जिसमें कहा गया था कि गरमी के चलते स्कूल अब 17 की बजाय 23 जून तक बंद रहेंगे, उस आदेश को खारिज करते हुए आज कई अभिभावकों को वाट्सएप मैसेज दिए कि 17 जून से पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजे। यह मैसेज सभी अभिभावकों को मिल गए हैं। इस संबंध में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि तकनीकी त्रुटि के चलते यह मैसेज जारी हो गया है, वास्तव में 24 जून से ही स्कूल लगेंगे और कल संशोधित मैसेज पालकों को जारी कर दिया जाएगा। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 500 कन्याओं का कन्यादान करने 24 जून को आएंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ …..! मां-बेटी के डबल मर्डर के सजायाफ्ता आरोपी ने चादर का फंदा बनाकर जेल के बाथरूम में की आत्महत्या