दिनेश वर्मा, झाबुआ मुख्यमंत्री कमलनाथ आगामी 24 जून को आदिवासी बहुल झाबुआ में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 500 कन्याओं का कन्यादान करने के लिए झाबुआ आ सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय से जिला कांग्रेस एवं जिला प्रशासन की जो शुरुआती बातचीत चल रही है उनमें यह संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन प्रशासन को तैयारी रखने के संकेत भोपाल से आ चुके हैं। यह कार्यक्रम झाबुआ जिला मुख्यालय पर ही होगा। प्रशासन स्थान चयन को लेकर माथापच्ची करने में जुटा है। ) Post navigation बिजली कटौत्री के विरोध में भाजपाई कल निकालेंगे लालटेन यात्रा सरकार के आदेशों को नहीं मानता अलीराजपुर का डॉन बास्को स्कूल