गौरव @ कालीदेवी , 7974572725

झाबुआ जिले के कालीदेवी में एक युवक आज सुबह अपने ही घर के ऊपरी हिस्से में फांसी के फंदे पर झुलता पाया गया। पिता की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए शव रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालीदेवी निवासी युवक हेमंत सिसौदिया उम्र 24 साल का आयुष विभाग की नौकरी के लिए चयन हुआ था और काउंसलिंग के लिए उसे आज ही अपने पिता के साथ छिंदवाड़ा रवाना होना था। आज सुबह अपने पिता से नहाकर तैयार होकर आने का कहकर हेमंत सिसौदिया घर के पहले फ्लोर पर गया और काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके पिता उसे देखने गये तो वह फांसी पर झुलता मिला। बताया जा रहा है हेमंत की शादी भी 17 मई को होना थी, अब पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है कि आखिर सरकारी नौकरी और शादी दोनों तय होने के बाद भी हेमंत फांसी पर क्यों झुला ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *