भूपेंद्र बरमण्डलिया @मेघनगर मेघनगर युवा काँग्रेस के अधयक्ष दिलीप देवाणा ने मंगलवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर घर वापसी की। देवाणा पहले भारतीय जनता पार्टी में थे लेकिन किन्ही करणो से भाजपा छोड़ 2016-17 कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। दिलीप ने बताया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं दिया जाता है अब वह भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति देख और उसे समझ कर भारतीय जनता पार्टी पुनः घर वापसी की । दिलीप देवाण को भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापत , भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर, की धर्म पत्नी सूरज डामोर, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, जनपद अधयक्ष सुशिला प्रेमसिंह भाभोर व कई भाजपा पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में जिला भाजपा के महामंत्री श्यामा ताहेड ने स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। श्यामा ताहेड ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज व सांसद गुमान सिंह डामोर व पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर देवाणा ने घर वापसी की।देवाणा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के पद पर थे।इस अवसर पर भाजपा के मोहन प्रजापत,गौरव अहीर,मनीष डामोर,अजय डामोर,फारुख शेरानी, युसुब भारती आदि उपस्थित थे। Post navigation जनजातीय विकास मंच ने गौरव दिवस को लेकर आयोजित की वृहद बैठक बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जायगी, निकाली विशाल दो पहिया वाहन रैली