सलमान शैख़@ पेटलावद भीषण जल संकट झेल रहे नगर वासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है आज सोशल मीडिया पर नगर परिषद पेटलावद की तानाशाही रवैया से त्रस्त आम जनता ने कल 11:00 बजे स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल एक ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया है समाजसेवियों ने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस बीच जनता को पानी मुहैया नहीं कराया गया तो 5 जून को पेटलावद नगर बंद एवं चक्का जाम किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी नगर प्रशासन के रहेगी। अब देखना यह है कि सोशल मीडिया पर छेड़ा गया यह आंदोलन वास्तविकता में कितना रंग दिखाएगा अगर 48 घंटे में पानी नगर प्रशासन पहुंचाने में नाकामयाब रहा तो शायद पेटलावद के इतिहास में पहली बार पानी को लेकर एक जन आंदोलन 5 जून को शुरू होगा। Post navigation टूटा सब्र का बांध; हल्ला बोल पर उतरे बूंद-बूंद पानी के लिए सर्घष करते ये लोग .. 48 घंटा में पानी नहीं मिला तो होगा जनांदोलन, नगरवासियों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंप दी चेतावनी