रितेश गुप्ता, थांदला 6 दिसंबर को समय पूर्व ऋण चुकाने एवं सही रूप से चलाने के लिए पारुल रुमाल अमलियार, मैडा फलिया बोरवा को एस बी आई थान्दला शाखा परिसर में शाखा प्रबंधक दिलीप धाकर द्वारा पुष्प हार द्वारा सम्मानित किया गया। इन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के प्रायोजित मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत ऋण एसबीआई थांदला शाखा से ऋण लिया था जिसे समय पर ऋण किश्त भरते रहे और राशि होने पर पूर्ण रूप से भर कर ऋण मुक्त होकर बैंक को विश्वास दिलाया की ऋण होता है कोई गिफ्ट नहीं है। इसलिए बैंक से लिया गया ऋण हितग्राही समय पर चुकाए एवं बैंक में अपनी साख बनाए, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें समय पर बैंक ऋण दे सके। Post navigation भाजपा पारा मंडल के पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां हैलीकॉप्टर क्रैश होने पर शहीद 11 वीर देशभक्तों को अटल सामाजिक सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि