झाबुआ। आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दिलीप कापसे ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान गुरुवार दोपहर शासन के आदेशानुसार जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ निशीबालासिंह व स्टाफ ने पुष्पमाला से दिलीप कापसे का अभिनंदन किया। इसके पश्चात कापसे ने कार्यालय का निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय में तनावरहित कार्य करे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर आशीष सक्सेना के निर्देशन में एवं आप सभी के सहयोग से विकास योजनाओं का लक्ष्य समय पूर्ण किया जाना हमारी पहली प्राथमिकता है। Post navigation पुलिस कप्तान दुरस्थ अंचल बोचका में आज लेंगे खाटला बैठक अब स्पेशल ड्राइव से बन जाएंगे वोटर आईडी