थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – विगत कई दिनों से चली रही सफाई कर्मियो की हड़ताल जारी रहेगी। परिषद द्वारा बुलाई गई बैठक विफल हुई। अपनी मांगो पर अडिग सफाई कर्मियो से हड़ताल वापस लेने हेतु एवं विचार-विमर्श करने हेतु परिषद एवं सफाई कर्मियो की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक के दोरान परिषद ने सफाई कर्मियो की मांगो को मांग कर उन्हे पूरा करने का आश्वासन सफाई कर्मियो को दिया एवं मांगो को पूर्ण करने हेतु समय सीमा भी निर्धारित कि गई लेकिन जब मांग स्वीकृति का जो पत्र सफाई कर्मियो को दिया गया उसमे कुछ मांगो को शामिल नही किया गया एवं मांगो को पूरा करने हेतु निर्धारित समय को घुमावदार शैली मे डाले जाने से असंतुष्ट सफाई कर्मियो ने उसे अस्वीकृत करते हुए हड़ताल को जारी रखने का निर्णय किया।
मांगो के निराकरण का पत्र देकर मेरे वहां से जाने के बाद सफाई कर्मियो ने ओम प्रकाश नागर को सूचना दी कि वे मांगो के निराकरण के लिखित पत्र से संतुष्ट नही है ओर वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
– दितीया मेड़ा, सीएमओ थान्दला

मांगो के लिखित पत्र मे स्पष्ट उल्लेख न होने से एवं मांगो की स्वीकृति स्पष्ट न होने से हम संतुष्ट नहीं है, आगे हड़ताल जारी रहेगी।
– सुनीता चैनाल, अध्यक्ष सफाईकर्मी संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *