आलीराजपुर लाईव के लिये रिजवान खांन की रिपोर्ट।

शासन की अत्यन्त संवेदनशाील योजना मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन नही बनाने वाले विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहो (तड़वी महिला समूह बरझड़, महालक्ष्मी समूह टेमाची, माॅ नर्मदा समूह पटेल फलिया सुखीबावडी, बयडा समूह बंद ,लक्ष्मी समूह खरखडी, गायत्री समूह किराड़ फलिया भोरण, पटेल समूह भोरण, मोरी समूह उदयगढ़) का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। एवं (राज बाई समूह मयाला, माॅ अम्बे  समूह अगोनी, लक्ष्मी समूह सगोटा, बाबादेव समूह हरदासपुर, गुरूदेव समूह हरदासपुर, प्रधान पाठक ,प्रावि सेवजी फ एवं प्रावि होली फ. हरदासपुर,दुर्गा समूह खापरी ,अन्नपूर्णा समूह गिराला ,माॅ सरस्वती समूह पटेल फ.मौरासा,रानी काजल समूह चुलिया, खाड़ा समुह खरखड़ी, शीतल माता समूह झीरण, मोरसिंग मण्डलोई,अध्यापक प्रा.वि./मा.वि.जामली बडी,उदयगढ़ )को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर प्रदत राशि वसूली करने के निर्देष मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत  शिलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये।  समूहो को 2 दिन मे जवाब जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। तथा प्रा.वि. चमका फ.हरदासपुर व प्रा.वि.बयडी फ. कवठू में शाला भवन निमार्ण हेतु डी.पी.सी. अलीराजपुर को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिला प्रभारी अधिकारी मनोज निगम एवं टाॅस्क मैनेजर सारिका गंगवाल ने बताया कि विगत दिनों में  विकासखंडों की शालाओं के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त विकासखंडों की षालाओं मेस्वयं सहायता समूहो द्वारा षैक्षणिक सत्र प्रारंभ से ही जिन समूहों ने भोजन नही बनाया,उन समूहो का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर व प्रदत राशि वसूल करने तथा जिन समूहों द्वारा संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नही किया जावेगा उन समूह को पृथक करने की कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *