जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तेजा जी मंदिर पर सत्य वीर कुंवर तेजाजी महाराज की कथा का वाचन श्री गणेश सुंदरकांड मंडल के संचालक पंडित अविनाश उपाध्याय मंडल के सभी सदस्यों द्वारा संगीत में वीर तेजाजी महाराज की कथा का वाचन किया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ लिया। भैरवनाथ बस स्टैंड पर समिति द्वारा वीर तेजाजी महाराज का नाटक किया जिसमें आसपास गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने नाटक को देखा यह नाटक सुबह 4 बजे तक चला उसके बाद आरती महाप्रसादी का वितरण हुआ। नगर के प्राचीन चमत्कारी तेजाजी मंदिर इस वर्ष भी भादवी सुदी दशमी पर धूमधाम से मनाया गया ।दशमी को शोभायात्रा निशान यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची मंदिर पर आसपास से आए मन्नत धारी मंदिर पर ताती तोड़ने का काम किया। मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर चमत्कारी है दशमी के दिन जहरीले जीव जंतु के विशको निकाला जाता है। छतरी एवं निशानों के साथ जुलूस निकाला गया नगर स्थित प्राचीन तेजाजी मंदिर पर तेजा दशमी का कार्यक्रम मनाने की तैयारियां 2 दिन पहले से ही चल रही थी मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई वनवासी अंचल मैं इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। ) Post navigation BIG NEWS: भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री पर जानलेवा हमला, गंभीर, रेफर तेजादशमी के निशान यात्रा में शामिल हुए भक्तजन