वीरेंद्र बसेर, घुघरी 19 मई को हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक और युवक की मौत हो गई। ग्राम मोर घाटी में पिकअप और बाइक की भिड़ंत में विजय भाबर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार वड़ोदरा में चल रहा था। इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। गौरतलब है कि इस हादसे में बाइक सवार युवक प्रेम पिता दिनेश भाबर निवासी गुणावद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका चचेरा भाई विजय भाबर बाइक पर उसके साथ बैठा था। Post navigation पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक गंभीर तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत, यंहा हुआ दर्दनाक हादसा