शान ठाकुर, पेटलावद/वीरेंद्र बसेर, घुघरी अभी से कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घुघरी में दो बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार दोनो बहनें तालाब पर नहाने गए थी, इस दौरान तालाब में डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई…बालिका राधा व पुनि पिता गोवर्धन मईड़ा निवासी रुणजी घर से अपने छोटे भाई के साथ निकली थी। इस दौरान दोनों बहनें तालाब में नहाने लगी और तालाब में डूब गई जिस पर छोटे भाई ने अपने पिता को जाकर पूरी घटना बताई। उक्त घटना घुघरी मार्ग पर स्थित कान्याखाल के छोटे तालाब (नाले) की है। घटना की जनाकारी मिलने पर परिजन मोके पर पहुचे ओर ग्रामीणों की मदद से दोनो बहनों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। वही पुलिस को सूचना दी गई। हल्का पटवारी भी मौके पर मोजूद है। Post navigation RSS के संघ शिक्षा वर्ग का प्रकट उत्सव एवं समापन समारोह आज होगा संपन्न महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना अधिकारियों के किए गए तबादले