शान ठाकुर, पेटलावद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग ( व्यवसायी ) 2025 का 17 मई 2025 रविवार को पेटलावद में विधिवत शुभारंभ किया गया था, इस वर्ग में 28 जिलों से चयनित 228 शिक्षार्थी ने संघ शिक्षा ली। पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस संघ शिक्षा वर्ग में शिक्षार्थी संघ की कार्य पद्धति, सहजीवन, अनुशासन आदि का प्रशिक्षण ले रहे है। प्रातः 4:10 बजे जागरण से लेकर रात्रि 10:15 बजे दीप विसर्जन तक विभिन्न शारीरिक एवं बौद्धिक सत्रों द्वारा शिक्षार्थियों का प्रशिक्षण लिया जा रहा है।

आज 01 जून 2025 को शाम 06 बजे स्थानीय सीएम राइज स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत संघ शिक्षा वर्ग व्यवसाय का प्रकट एवं समापन समारोह संपन्न होगा। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्रानंद जी महाराज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद सेवा आश्रम रायपुरिया उपस्थित रहेंगे। वही मुख्य वक्ता के रूप में विनीत नवाथे, प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मालवा प्रान्त व्यक्तव्य देगे। प्रकट उत्सव एवं समापन समारोह को लेकर शनिवार को पेटलावद में निवेदन यात्रा का आयोजन भी किया गया था, निवेदन यात्रा के माध्यम से आमजन से अपील की गई की सभी अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पहुंचे और इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *