शान ठाकुर पेटलावद 

आज दिनांक 29 मई को रात 8 बजे स्थानीय सुंदर मैरिज गार्डन पर राजपूत समाज के द्वारा हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां समस्त समाज जनों के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया एवं समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला गया। एवं समाज को एकजुट रहने की अपील की गई। वहीं इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी समाज जनों द्वारा जय शिवा सरदार की, जय महाराणा प्रताप की जयकारे भी लगाएं, कार्यक्रम स्थल महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें समस्त समाजजन शामिल हुए एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र गोड के द्वारा किया गया एवं आभार सकल राजपूत समाज के अध्य्क्ष लुणचंद चावड़ा द्वारा माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *