शान ठाकुर, पेटलावद अवैध शराब को लेकर पेटलावद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी अनुसार बदनावर से पेटलावद की ओर आईसर ट्रक में अवैध शराब भरकर लाई जा रही थी जिसे सारंगी क्षेत्र में पकड़ा जाकर जप्त कर लिया गया है। तो वहीं अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आयशर ट्रक में करीब 180 पेटी बियर की बरामद की गई है। थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया के अनुसार अवैध शराब जप्त कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। कुछ ही देर में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। Post navigation पेटलावद पुलिस थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित, आगामी त्यौहारो को लेकर की चर्चा पेटलावद में राजपूत समाज द्वारा मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती