पेटलावद । दिनांक 27 मई को शाम 6 बजे पेटलावद पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार, थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया, सूबेदार धर्मेंद्र पटेल एवं नप. स्वच्छता प्रभारी शुभम देवड़ा मौजूद थे। वहीं बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शांति समिति के बैठक के दौरान नवागत थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने सभी से अपील की की शहर में होने वाले सभी त्योहारों को आयोजनों को सभी मिल जुलकर मनाए और आपसी सौहार्द बनाए रखें। Post navigation पेटलावद एसडीओपी अनुरक्ति साबनानी और थांदला एसडीओपी होंगे नीरज नामदेव पेटलावद पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाई