मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

समीप ग्राम बोरझाड़ में नव निर्मित सी.सी रोड पर स्थित बिजली का पोल निर्माण कंपनी द्वारा नहीं हटाए जाने से आसपास रहने वाले निवासी तथा दुकानदार एवं समीप संचालित स्कूल के विधार्थी दहशत में हैं।

              कस्बा बोरझाड़ से तलावद तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग एक लंबे समय से निर्मित किया जा रहा है इसी मार्ग का निर्माण कंपनी द्वारा आवासीय क्षेत्र बोरझाड़ में सीमेंट कंक्रीट का बनाया गया इस के निर्माण के समय एक लोहे के बिजली पोल को सड़क से हटाकर फिर निर्माण कार्य किया जाना था मगर ठेकेदार द्वारा बिजली विभाग से यह पोल नहीं हटवाया गया खंभा आज भी सड़क मार्ग पर स्थित है, इस मार्ग पर प्रतिदिन अनेक छोटे तथा भारी वाहनों की आवाजाही होती है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है इस समस्या का समाचार 19 जुलाई को झाबुआ अलीराजपुर लाइव में प्रकाशित किया गया था , इसके बावजूद प्रशासन तथा संबंधित निर्माण कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, स्मरण रहे कि इस मार्ग से प्रतिदिन अनेक जवाबदार आते जाते हैं मगर वे भी ध्यान नहीं दे रहैं हैं शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है। कस्बे के नागरिक सत्यनारायण पडियार शब्बीर भाई बोहरा, राजेन्द्र गोयल, अमित गोयल कमलेश गोयल आदि ने मांग की है कि इस पोल को अतिशीघ्र हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *