भूपेंद्र सिंह नायक, पिटोल शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गोधरा में हुए एक सडक हादसे में पिटोल के दो युवा जसवंत पिता कचरिया गारी व विकास पिता सुखराम कहार की दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य नयन पिता लक्ष्मणसिंग खतेडिया व शशिकांत पिता श्रवण जामुनिया घायल है जिनका गुजरात के बडौदा में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये चारों दोस्त अपने दोस्त के किसी काम से रात को पिटोल से बडौदा के लिये निकले थे व वहां से वापस लौट रहे थे कि गोधरा-वेजलपुर के बीच वाहन चालक को सुबह लगभग साढे तीन बजे निंद की झपकी लगी पलक झपकते ही डीजायर कार रोड से तकरीबन 50 मीटर दूर पलटी खाती गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना ईतनी खतरनाक थी कि कार ने तकरीबन आठ से दस पलटी खाई कार के पर खच्चे उड गऐ। वाहन में बैठे चारों दोस्त एक एक कर वाहन से गिरते गऐ। जसवंत उर्फ भेरिया व विकास नें मौके पर ही दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में पिटोल रहा बंद सुबह जैसे ही गांव में घटना की खबर लगी मातम छा गया जिसको जो साधन मिला वो घटना स्थल की ओर दौड पड़ा। वहीं मिलने वालों व नाते रिश्तेदारों का मृतकों के घर जमघट लग गया। व्यापारीयों ने पूरे दिन अपने व्यापारीक प्रतिष्ठान बंद रख अंत्येष्टि में भाग लिया। युवकों की अंत्येष्टि में बडी संख्या में लोग पहुंचे। मृतको का पोस्टमार्टम गुजरात के गोधरा में किया गया। ) Post navigation पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने 29 वर्षो में पहली बार महादान जागरूकता के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज कैम्पस में लगवाया रक्तदान शिविर अब CCTV कैमरो की निगरानी मे होगा भगोरिया उत्सव ; कानून व्यवस्था बनाऐ रखने के चलते लिया फैसला