विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ शहर में सट्टे के खिलाफ एसपी विनीत जैन ने एक अभियान शुरू किया है। सटोरियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक टीम बनाई है। यह टीम ने शहर के भोज मार्ग स्थित कोतवाली टीआई नरेंद्र रघुवंशी ने दबिश देकर आरोपी महेश शास्त्री को सट्टा लिखते पर्ची, डायरी, पैन तथा नकदी 11 हजार 805 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ शोभाराम चौहान, लोकेंद्र नायक, नागेश्वर बामनिया, रिचर्ड डिंडोर, पुष्पेंद्र भूरिया, सुभाष सिंगार, रामशंकर यादव, रानी भिलाला, रवीना उइके का सराहनीय व सक्रिय रूप से योगदान रहा। ) Post navigation एसपी की मुहिम; वर्षों से फरार चल रहे 5 फरारी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार वर्ष 2015 से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार