सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में 4 अगस्त को नवनिर्वाचित सरपंच रमेश भुरजी डामोर, नवनिर्वाचित उपसरपंच दितु बाबू डामोर एवं सभी वार्ड के पंचो को ग्राम पंचायत के सचिव प्रकाश सोलंकी द्वारा शपथ दिलाई गई। गांव के विकास के लिए हमेशा आगे रहने के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण समारोह को समापन किया गया। इसी के साथ इस शपथ ग्रहण में ग्राम पंचायत ने तीन समितियों का गठन किया गया। पहली समिति सामान्य प्रशासन समिति, दूसरी समिति निर्माण तथा विकास समिति तीसरी समिति शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण समिति बनाई गई। सभी समितियों में आठ-आठ सदस्य का गठन कर समापन किया गया। Post navigation बीएसडब्ल्यू प्रथम व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को दी कोर्स की जानकारी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशिया पहाड़ी पर 1000 पौधे लगाए